फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two accused arrested for possessing poppy husk and one for supplying it

Kurukshetra News: चूरापोस्त रखने के दो व आपूर्ति करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for possessing poppy husk and one for supplying it
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल ने आठ किलो 375 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर जिला करनाल के नीलोखेड़ी निवासी नवनीत और जिला यमुनानगर के बापा गांव के सुखदेव उर्फ पोला को हिरासत में लिया इसके साथ ही उक्त नशीले पदार्थ की आपूर्ति में शामिल जिला करनाल के नीलोखेड़ी के चरणजीत उर्फ चंदा को भी गिरफ्तार किया है। मंगलवार को सेल की टीम उमरी चौक के पास तैनात थी। उसी समय गुप्त सूचना मिली थी कि नवनीत और सुखदेव उर्फ पोला कार में नीलोखेड़ी से कुरुक्षेत्र की ओर आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उमरी चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन

कुछ देर बाद एक कार को रोककर पूछताछ की व बाद में शक के आधार पर तलाशी ली तो कार से उक्त मात्रा में चूरापोस्त बरामद हुआ। दोनों युवकों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सहायक उप-निरीक्षक रणधीर सिंह ने उन्हें गिरफ्तार किया। आगे की जांच में टीम ने उक्त नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने वाले चरणजीत उर्फ चन्दा को नीलोखेड़ी से गिरफ्तार किया। तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से नवनीत को कारागार भेज दिया गया, जबकि सुखदेव उर्फ पोला और चरणजीत उर्फ चन्दा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन



गांजा आपूर्ति करने वाला गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक सेल ने नशीले पदार्थ की आपूर्ति करने आरोप में बिहार के छपरा जिला के दौलाही गांव के राजीव रंजन सिंह को गिरफ्तार किया है। तीन मई को सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपली बस अड्डे के पास गांधीनगर की दो महिलाओं को हिरासत में लिया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। दोनों महिलाओं के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले की गहन तफ्तीश के बाद मंगलवार को टीम ने राजीव रंजन सिंह को उक्त नशीले पदार्थ की सप्लाई में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनाज मंडी में चोरों का आतंक, किसानों की फसल असुरक्षित
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में रात के समय चोरों का आतंक चरम पर है। आधी रात के बाद चोर सक्रिय होकर संगठित समूहों में मक्का की फसल को बड़े बोरे में भरकर चुरा ले जाते हैं। झिंझरपुर गांव के किसान प्रेम चंद और रामकुमार ने बताया कि दिन-रात फसल की रखवाली करने के बावजूद चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। मंडी प्रधान सुशील गुप्ता ने भी चोरी की बढ़ती घटनाओं की पुष्टि की और बताया कि उनकी खुद की कई बोरियां हाॅल में चोरी हुई हैं। उन्होंने इस समस्या से निपटने में असमर्थता जताई। किसानों का कहना है कि मौसम की मार के साथ-साथ चोरों का खतरा उनकी आजीविका को और संकट में डाल रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed