{"_id":"5f81fb958ebc3edc1f663c77","slug":"two-accused-arrest-for-fetal-sex-check-kurukshetra-news-knl470972165","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में महिला दलाल सहित दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में महिला दलाल सहित दो आरोपी काबू
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में महिला दलाल सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों ने फर्जी ग्राहक से अल्ट्रासाउंड करके भ्रूण लिंग जांच करने के नाम पर 40 हजार रुपये की डिमांड की थी, जिसमें से 35 हजार रुपये पहले ले लिए और पांच हजार रुपये शनिवार को लिए गए। पुलिस ने आरोपियों से दिए गए पांच हजार रुपये बरामद कर लिए हैं, साथ ही बधाई के लिए मांगे गए 1500 रुपये भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरके सहाय ने बताया कि जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर को सूचना मिली थी कि जिले में ही गर्भ में भ्रूण लिंग जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ठोल निवासी शकीना के संपर्क में फर्जी ग्राहक को लाया। गर्भ में भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। शकीना ने फर्जी ग्राहक से 35 हजार रुपये एडवांस ले लिए। शकीना ने शनिवार को शहर के ही पुराना बस अड्डा के सामने बुलाया। शकीना दोपहर 12 बजे वहां आई और फर्जी ग्राहक को बस अड्डा से आंबेडकर चौक की तरफ पैदल ले गई।
कुछ दूरी के बाद वह उससे अलग हो गई और बाद में एक कार में सवार होकर फर्जी ग्राहक के पास पहुंची। जहां उसने फर्जी ग्राहक को अपने साथ बैठा लिया और सलारपुर रोड स्थित एक देसी दवा की दुकान पर पहुंची जहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद वापस उसे आंबेडकर चौक कार से उतार दिया और उसे बस अड्डा के पास मिली। जहां स्वास्थ्य विभाग ने उसे पकड़ लिया। स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी ग्राहक की सूचना पर सलारपुर रोड स्थित दूसरे आरोपित महाबीर और दुकानदार को भी काबू कर लिया।