फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tushar Gill and Simran got the title of best player

Kurukshetra News: तुषार गिल और सिमरन को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tushar Gill and Simran got the title of best player
शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित करते मुख्यातिथि सुभाष कलसाना व अन्य। विज्ञप
शाहाबाद। मारकंडा नेशनल कॉलेज में दीपक चड्ढा मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि भाजपा नेता मास्टर सुभाष कलसाना रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक समिति के प्रधान यशपाल वधवा ने की। प्रेस प्रवक्ता प्रो. सुरेंद्र काजल ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया। लड़कों व लड़कियों की विभिन्न प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब बीए प्रथम वर्ष के छात्र तुषार गिल और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने हासिल किया।
विज्ञापन



मुख्यातिथि सुभाष कलसाना ने कहा कि हार-जीत जीवन के दो अहम पहलू हैं। उन्हें भी अपने जीवन में कई बार पराजय का मुंह देखना पड़ा लेकिन पराजय उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक माहौल व मिलने वाली सुविधाओं का सकारात्मक प्रयोग करके अपने जीवन का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो. कल्पना पूनिया, डॉ. जवाहर लाल, संयोजक डॉ. भूपेंद्र तंवर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed