फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Turkey sent instead of the US grabbed 2 million, couple and son named

Kurukshetra News: अमेरिका की जगह तुर्की भेेज हड़पे 20 लाख, दंपति और बेटे नामजद

Sat, 12 Aug 2023 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 12 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Turkey sent instead of the US grabbed 2 million, couple and son named
कुरुक्षेत्र। अमेरिका की बजाय युवक को तुर्की भेजकर एजेंट दंपति ने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इस 20 लाख में आरोपी ने 10 लाख रुपये हवाला के जरिए शिकायतकर्ता से प्राप्त किए थे। शिकायत पर पुलिस ने दंपति सहित दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में रामचंद्र निवासी बड़सालू जिला करनाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने भतीजे अरमान को अमेरिका भेजना चाहता था। उसका भतीजा अरमान दुबई घूमने के लिए गया था, वहां पर उसके भतीजे की मुलाकात आरोपी पीयूष हुई थी। उसने बताया कि उसका परिवार भारत में रहता है। उसके माता-पिता के माध्यम से वह कई लोगों को अमेरिका भेज चुका है। वे 40 लाख रुपये लेकर उसे भी अमेरिका भेज देंगे। लौटकर वह उसके माता-पिता सतीश व अंजू बंसल से कुरुक्षेत्र में मिला। आरोपियों ने पांच लाख रुपये नकद मैक्सिको पहुंचाने के लिए लिए। एक अप्रैल 2022 को आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये खाते में डालने के लिए कहा तो उसने छह अप्रैल को पांच लाख रुपये आरटीजीएस करवा दिए।
विज्ञापन

12 अप्रैल 2022 को हवाला के माध्यम से 10 लाख रुपये की राशि आरोपी पीयूष बंसल को दी गई। 20 लाख रुपये लेकर आरोपियों ने अमेरिका की जगह तुर्की तक पहुंचा दिया। उसके बाद आरोपित ने उसके भतीजे अरमान से कोई बातचीत नहीं की और ना ही मैक्सिको भिजवाया। आरोपियों ने उसकी राशि वापस देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed