फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tubewell dedicated to the public at a cost of 20 lakhs

Kurukshetra News: 20 लाख की लागत से लगाया ट्यूबवेल जनता को समर्पित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tubewell dedicated to the public at a cost of 20 lakhs
शाहाबाद। ट्यूबवेल का शुुभारंभ करते विधायक रामकरण काला।
शाहाबाद। गांव अजराना खुर्द में 20 लाख 14 हजार की लागत से लगाया गया नया ट्यूबवेल जनता को समर्पित कर दिया गया। जिसका उद्घाटन विधायक रामकरण काला ने रिबन काटकर व बटन दबाकर किया। विधायक रामकरण काला ने कहा कि गांव अजराना खुर्द में करीब 80 लाख की लागत से विकास कार्य हुए हैं और चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनमें अजरानां कलां से अजराना खुर्द और अजराना खुर्द से गोगपुर तक की सड़कें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक रामकरण काला ने कहा कि जल ही जीवन मिशन के तहत हर घर को जल देने की योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में नयी पेयजल पाइप लाइन और पुरानी लाइन को बदलने पर करीब 36 करोड़ की राशि खर्च आएगी। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक 35 से अधिक ट्यूबवेल नये लग चुके हैं और किसी भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। वहीं गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने गांववासियों की ओर से गांव की फिरनी के निर्माण की मांग विधायक रामकरण काला के समक्ष रखी। जिस पर विधायक रामकरण काला ने कहा कि मार्केटिंग बोर्ड की सभी सड़कों व गांव के साथ लगती सड़कों को जिला परिषद में शामिल किया गया है और अब जल्द ही जिला परिषद की ओर से इस गांव की फिरनी का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने कहा कि 2500 की आबादी वाले गांव अजराना खुर्द के लोग पिछले एक साल से पानी की किल्लत से जूझ रहे थे क्योंकि उनके गांव में एक ही ट्यूबवेल था। जिसके चलते पानी के नये ट्यूबवेल की मांग विधायक रामकरण काला से की थी। उन्होंने कहा कि नया ट्यूबवेल लगने से उनके गांव की यह समस्या दूर हो गई है। इससे पहले गांव में पहुंचने पर सरपंच प्रतिनिधि व गांव वासियों की ओर से विधायक रामकरण काला का स्वागत पुष्प मालाओं के साथ किया गया। इस मौके पर सरपंच सुनीता देवी, प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, बंटी राणा, जेई दर्शन लाल, बलबीर अजराना, संदीप कुमार, लीला राम, प्रेम चंद, पुन्नू राम, कमल, बलबीर, सुरेश, रवि कुमार व सतबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed