Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   True knowledge and morality are the identity of a human being.

सच्चा ज्ञान और सदाचार ही मनुष्य की पहचान : डॉ मिश्र

Tue, 30 Jun 2026 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
True knowledge and morality are the identity of a human being.
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि ​शिक्षा मंदिर में संत कबीर दास जयंती अवसर पर नमन करते आस्थावान। स्वयं
कुरुक्षेत्र। संत कबीर दास का संपूर्ण जीवन दर्शन मानवता, समता, और एकेश्वरवाद पर आधारित था। उन्होंने जाति पाति, छुआछूत, और धार्मिक पाखंडों का पुरजोर विरोध किया। संत कबीर के अनुसार ईश्वर एक है और सभी मनुष्य समान हैं। सच्चा ज्ञान और सदाचार ही मनुष्य की पहचान हैं। संत कबीर सनातन संस्कृति की शाश्वत चिंतन धारा की अमूल्य निधि हैं। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने दिए। वह संत कबीर दास की जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित भक्ति संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत कबीर भक्तिकाल के निर्गुण भक्तिधारा के ज्ञान मार्गी शाखा के प्रमुख कवि थे। वह 15वीं शताब्दी के एक प्रमुख संत, कवि होने के साथ सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक व्यवस्था पर गहन प्रश्न उठाने वाले रहे। कबीर का दर्शन जाति और धर्म की सीमाओं से परे था। वे एक ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां सभी लोग प्रेम, दया और भाईचारे के साथ रहें। उनकी वाणी किताबों तक सीमित नहीं रहीं। भारतीय संस्कृति और पीढ़ी में वर्तमान में भी जीवित हैं। कबीर वाणी सुनाई गई। आश्रम के सदस्यों ने एकजुट होकर संत कबीर दास को नमन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed