फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck loaded with rods overturns, driver killed, cleaner rescued after six hours

Kurukshetra News: सरियों से लदा ट्रक पलटा, चालक की मौत, छह घंटे बाद क्लीनर को सुरक्षित निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with rods overturns, driver killed, cleaner rescued after six hours
शाहाबाद। ट्रक के नीचे दबे क्लीनर को निकालने का प्रयास करते पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मचारी। संवाद
शाहाबाद। दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह करीब दो बजे सरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मारकंडा काॅलोनी की ओर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर की एक टांग सरियों और ट्रक के बीच फंस गई। भारी मात्रा में लदी सरियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण रहा। पुलिस, फायर ब्रिगेड, जेसीबी संचालकों और स्थानीय लोगों की करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद क्लीनर को सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं, ट्रक में लदी सरियों को पूरी तरह हटाने के बाद करीब आठ घंटे में चालक का शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मृतक चालक की पहचान जहांगीर और घायल क्लीनर की पहचान मुश्तफा लोन के रूप में हुई है, दोनों कश्मीर के बारामुल्ला के रहने वाले हैं। घायल क्लीनर को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सरियों से लदा ट्रक दिल्ली से अंबाला की ओर जा रहा था। शाहाबाद मारकंडा के पास अचानक ट्रक जीटी रोड से नीचे उतरकर मारकंडा काॅलोनी की तरफ चला गया। इसके बाद चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में काॅलोनी की एक-दो झुग्गियां भी आ गई। हालांकि गनीमत रही कि उस समय झुग्गियों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ट्रक के पलटने की तेज आवाज सुनकर काॅलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद थाना शाहाबाद से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



सरियों के बीच फंसा था क्लीनर
मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चालक ट्रक और भारी मात्रा में लदी सरियों के नीचे दबा हुआ था। वहीं क्लीनर की एक टांग ट्रक और सरियों के बीच बुरी तरह फंसी थी। सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि सरियों को हटाने के दौरान उनके खिसककर क्लीनर के ऊपर गिरने का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले ट्रक में लदी सरियों को सुरक्षित तरीके से हटाने का निर्णय लिया। इसके लिए दो हाइड्रा मशीनें मौके पर मंगवाई गई और एक-एक करके सरियों को ट्रक से बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। रेस्क्यू टीम ने ट्रक से सरियों को निकालना शुरू किया। करीब छह घंटे की लगातार मशक्कत के बाद जब ट्रक का काफी हिस्सा खाली हो गया तो क्लीनर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया है। क्लीनर को निकालने के बाद भी रेस्क्यू अभियान खत्म नहीं हुआ। चालक का शव भारी मात्रा में लदी सरियों और ट्रक के नीचे दबा हुआ था। ट्रक को पूरी तरह खाली करने में करीब आठ घंटे लगे। इसके बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed