फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck full of sand caught fire at night in Kurukshetra

Kurukshetra: रेत से भरे ट्रक में लगी आग, केबिन हुआ राख, ट्रक से टकराई कार, दो घायल

Fri, 18 Nov 2022 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Nov 2022 08:55 AM IST
सार

रेत से भरा ट्रक आधी रात के समय शहर की ओर जा रहा था। जिला जेल के द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप के समीप जब यह ट्रक पहुंचा तो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराते हुए डिवाइडर पार कर गया और इस हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई

विज्ञापन
Truck full of sand caught fire at night in Kurukshetra
आग से ट्रक का केबिन जला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पिपली कुरुक्षेत्र मार्ग पर रात के समय रेत से भरे एक ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया। इसी ट्रक में एक कार भी टकरा गई जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रक आधी रात के समय शहर की ओर जा रहा था। जिला जेल के द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप के समीप जब यह ट्रक पहुंचा तो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराते हुए डिवाइडर पार कर गया और इस हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई जो जलकर राख हो गया। ट्रक चालक ने भी कूदकर जान बचाई और फरार हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं इसी ट्रक में टकराने से एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई बताया जाता है कि इस कार में 2 लोग सवार थे जो घायल हो गए। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed