{"_id":"6376fb39d71c7713470bbfb7","slug":"truck-full-of-sand-caught-fire-at-night-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: रेत से भरे ट्रक में लगी आग, केबिन हुआ राख, ट्रक से टकराई कार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: रेत से भरे ट्रक में लगी आग, केबिन हुआ राख, ट्रक से टकराई कार, दो घायल
Fri, 18 Nov 2022 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 18 Nov 2022 08:55 AM IST
सार
रेत से भरा ट्रक आधी रात के समय शहर की ओर जा रहा था। जिला जेल के द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप के समीप जब यह ट्रक पहुंचा तो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराते हुए डिवाइडर पार कर गया और इस हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई
विज्ञापन
आग से ट्रक का केबिन जला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिपली कुरुक्षेत्र मार्ग पर रात के समय रेत से भरे एक ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक का केबिन जलकर राख हो गया। इसी ट्रक में एक कार भी टकरा गई जिसमें सवार दो लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि रेत से भरा ट्रक आधी रात के समय शहर की ओर जा रहा था। जिला जेल के द्वारा चलाए जा रहे पेट्रोल पंप के समीप जब यह ट्रक पहुंचा तो अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्ट्रीट लाइट के पोल से टकराते हुए डिवाइडर पार कर गया और इस हादसे में ट्रक के केबिन में आग लग गई जो जलकर राख हो गया। ट्रक चालक ने भी कूदकर जान बचाई और फरार हो गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं इसी ट्रक में टकराने से एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई बताया जाता है कि इस कार में 2 लोग सवार थे जो घायल हो गए। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।