फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Truck driver's body found hanging from a tree on the highway

Kurukshetra News: हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला ट्रक चालक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:40 AM IST
विज्ञापन
Truck driver's body found hanging from a tree on the highway
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 के पास सेक्टर-दो की ग्रीन बेल्ट में 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर चुन्नी से लटका मिला। मृतक की पहचान पिपली निवासी ट्रक चालक शिव कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक के भाई ओमप्रकाश ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के मोतिहारी के तपसी परसोना गांव के रहने वाले हैं। शिव कुमार अपनी पत्नी सोनम और तीन बच्चों बेटे सत्यम, बेटी कृति और जूही के साथ रहता था। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि उनका सबसे छोटे भाई बीरबल शादी न करने की जिद्द पर अड़ा हुआ है। इसी के चलते शिव कई दिनों से मानसिक तनाव में था। इस तनाव के चलते उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर के जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध दस्तावेज नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed