फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   truck and bus accident, bus driver injured

ट्रक व रोडवेज की बस की टक्कर पर चालक परिचालक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
truck and bus accident, bus driver injured
हरियाणा रोडवेज की बस व ट्रक की टक्कर में बस चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद बस चालक बूरी तरह से बस में फंस गया जिसे बस में मौजूद सवारियों ने मशक्कत के बाद निकाला और चालक व परिचालक को चौडमस्तपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उन्हें मरहम पट्टी के बाद अंबाला सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में चालक की टांग का ऑप्रेशन हुआ है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनदीप सिंह उम्र 28 वर्ष ने थाना में दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा राज्य परिवहन जींद में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है और जींद डिपू की बस चलता है। जिसका परिचालक युद्धवीर सिंह है। 29 जनवरी को वह करीब साढ़े चार बजे सुबह जींद से चंडीगढ़ के लिए चला था। जैसे ही बस गांव ठोल से थोड़ा पीछे जमीदारा ढाबा के पास पहुंची तो एक कट से एक ट्रक चालक अपने ट्रक को बड़ी तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया और बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस के दोनों शीशे टूट गए और बस के स्टेरिंग राड टूट गई, जिससे वह सीट और स्टैयरिंग के बीच में फंस गया। बस में मौजूद सवारियों ने उन्हें बाहर निकाला। इस हादसे में परिचालक भी घायल हो गया। ट्रक चालक अपना नाम सुशील वासी गांव हडौली जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश बताया। दोनों को घायल अवस्था में चौडमस्तपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed