कुरुक्षेत्र। खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन 27 से 29 जून के बीच पंचकूला में करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिले की तरफ से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का आयोजन 19 जून को शाम पांच बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में होगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि इसके लिए इच्छुक खिलाड़ी का जिला का रिहायशी प्रमाणपत्र, बिजली का बिल, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट की मूल व छाया प्रति दिखानी होगी। यह सीनियर स्तर की प्रतियोगिता है, जिसमें सीनियर (महिला) वजन 45-48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 54 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 80 प्लस किलोग्राम वर्ग के बीच मुकाबले होंगे। इसी तरह सीनियर पुरुष वर्ग में 47-50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 85 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 90 प्लस किलोग्राम वर्ग के बीच मुकाबले होंगे।