फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Trees adorn the earth, this is the basis of our life, Kurukshetra

पेड़ धरती का शृंगार, यही हमारे जीवन का आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trees adorn the earth, this is the basis of our life, Kurukshetra
पुलिस लाइन में पौधरोपण करते डीएसपी सुभाषचंद्र। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पेड़ धरती का शृंगार, यही हमारे जीवन का आधार का संदेश देते हुए जिले में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने तरीके से पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत वन विभाग के सहयोग से 100 से अधिक छायादार व फलदार पौधे लगाए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने पुलिसकर्मियों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने कहा कि विकास की दौड़ में हम लगातार पेड़ों को काट कर कंक्रीट के जंगल खड़े कर रहे हैं। इसके चलते पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। पेड़ों से हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि फल, लकड़ी और छाया भी मिलती है। एक पेड़ अपने आसपास नौ डिग्री तापमान को कम कर देता है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रेरणा समिति के संयोजक डॉ. अशोक वर्मा के नेतृत्व में 297वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ व पौधे लगाओ स्वस्थ हो जाओ साइकिल जागरूकता यात्रा निकाली गई। रैली को एलएनजेपी अस्पताल के पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनोद तंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली पिपली से होते हुए सेक्टर-30 तक गई और निर्जन स्थानों पर नीम के पौधे रोपित किए। डॉ. विनोद तंवर और डॉ. विवेक कुमार ने इस क्षेत्र में लगाए गए पौधों की संभाल करने के लिए पौधों में पानी देने का प्रण किया। पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक वर्मा ने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत अधिक काम करने की आवश्यकता है।
वात्सल्य वाटिका प्राथमिक पाठशाला में विश्व पर्यावरण दिवस हवन यज्ञ कर पौधे लगाए गए। हवन यज्ञ में हम फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय चौधरी मुख्य यजमान और वात्सल्य वाटिका ट्रस्ट के प्रधान ओम प्रकाश मुख्यातिथि रहे।
यज्ञ विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री पंडित प्रेम नारायण अवस्थी ने कराया। वाटिका के संस्थापक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक ने कहा कि हमारे अंदर राष्ट्रप्रेम की भावना पैदा होनी चाहिए। हम अधिक से अधिक पौधरोपण करने, धरती से मिट्टी बचाने, बिजली ऊर्जा बचाने व पानी बचाने का संकल्प लें। इस मौके पर सुरेश कुमार, शिवदत्त, सोमदत्त, गौरव चौधरी, पंडित प्रेम नारायण अवस्थी मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। परिसर में अर्जुन, गुलमोहर, अमलतास, नींबू, पाम व अन्य पौधे रोपित किए गए। यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है जिस तरीके से जन्म देने के बाद मां अपने बच्चों को खाने पिलाने वह अन्य सुख सुविधाओं की चिंता करती है इसी प्रकार प्रकृति भी सभी जीव- जंतुओं प्राणियों व हर इंसान के लिए निस्वार्थ रूप से जीवनदायिनी का काम करती है। इस मौके पर डॉ. राम अवतार, डॉ. अजय जांगड़ा, डॉ. राजेश अग्निहोत्री, डॉ. कर्मवीर, डॉ. प्रणय जैन, डॉ. रीटा दहिया, डॉ. उर्मिला, डॉ. सुनीता खटक, डॉ. सुनील नैन, डॉ. विशाल अहलावत, डॉ. सुनील ढीगड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल द पर्ल में पर्यावरण दिवस पर पौधे रोपित किए गए। प्रिंसिपल नीरू मलिक ने कहा कि कुछ दशकों से हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है, जिससे जीव-जंतु, जलवायु समेत सभी चीजें प्रदूषित हो रही है। इस कारण सबके अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। इस मौके पर लवलीन, सुमिति, ममता भटनागर, मोनिका, आशा, निशा कौशिक, अन्नू, सीमा आदि मौजूद रहीं।

रैली को झंडी दिखाकर रवाना करतीं मुख्यातिथि प्रोफेसर सुशीला चौहान।  संवाद

रैली को झंडी दिखाकर रवाना करतीं मुख्यातिथि प्रोफेसर सुशीला चौहान। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed