फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic routes around Saraswati Tirath will be diverted today.

Kurukshetra News: आज सरस्वती तीर्थ के आसपास डायवर्ट रहेंगे रूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Traffic routes around Saraswati Tirath will be diverted today.
पिहोवा। अमावस्या के चलते शनिवार को सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए 10 अक्तूबर के लिए यातायात व्यवस्था के संबंध में आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, पिहोवा चौक (सरस्वती गेट) से सरस्वती तीर्थ तक चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। सरस्वती तीर्थ की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों को पिहोवा चौक से नगर पालिका की अंडरग्राउंड पार्किंग की ओर भेजा जाएगा। श्रद्धालुओं को वहां अपने वाहन खड़े करके पैदल तीर्थ तक जाना होगा। चिकित्सकीय कारणों से अथवा बच्चों के साथ चार पहिया वाहन में आने वाले श्रद्धालुओं को पिहोवा मुख्य चौक से अंबाला रोड तथा ड्रेन रोड के रास्ते सरस्वती तीर्थ तक जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक राहुल कनवारिया ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस तथा अन्य आपातकालीन वाहनों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए थाना शहर पिहोवा के एसएचओ को पिहोवा चौक पर बैरिकेडिंग लगाने और पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, नगर पालिका के सचिव को अंडरग्राउंड पार्किंग चालू रखने तथा पार्किंग की दिशा बताने वाले सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed