{"_id":"687d5d25a9f57b372709f429","slug":"traffic-lights-were-shut-down-and-routes-were-also-diverted-for-the-convenience-of-kanwar-pilgrims-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139161-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बंद की ट्रैफिक लाइटें, रुट भी किए डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए बंद की ट्रैफिक लाइटें, रुट भी किए डायवर्ट
Mon, 21 Jul 2025 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिवरात्रि के नजदीक आने के साथ ही शहर में डाक कांवड़ यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ रही है। प्रतिदिन तीन से चार हजार कांवड़िये शहर से होकर गुजर रहे हैं। उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक लाइटें बंद कर दी हैं और रूट डायवर्ट किए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि इन उपायों के बावजूद यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और पुलिस के सामने कई चुनौतियां उभर रही हैं।
पुलिस ने डाक कांवड़ियों के लिए निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक लाइटें बंद की हैं। ताकि यात्रा करने वाले कांवडिये बिना रुकावट के आगे बढ़ सकें। पुलिस ने 23 जुलाई तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई थी।
शाम ढलते ही पिपली से थर्ड गेट तक भारी वाहनों की कतार लग रही है। थाना यातायात प्रभारी रामकरण का कहना है कि दो दिन से डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। डाक कांवड़ लेकर आने वाले कावड़िये न जाते समय कहीं रुकते है और न ही आते समय इसलिए लाल-बती हाेने पर उनको कही रुकना पड़े इसलिए यह निर्णय लिया गया है। 23 जुलाई तक ट्रैफिक लाइटें बंद ही रहेगी। संवाद