फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Traffic affected due to dense fog, vehicles moved crawling

Kurukshetra News: घने कोहरे से यातायात प्रभावित, रेंगकर चले वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Traffic affected due to dense fog, vehicles moved crawling
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे के चलते पारा लुढ़कने से अब ठंड का असर बढ़ गया है, जिसके चलते अब कंपकपी भरी ठंड का एहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से कोहरे के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काेहरे के कारण वीरवार को यातायात प्रभावित रहा और सड़कों पर वाहन चालक रेंगकर चले। घने कोहरे का असर रेलगाड़ियों पर भी पड़ा, कई ट्रेनें देरी से चली। जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को ही घना कोहरा छाने लगा था, जो कि वीरवार को भी दिनभर छाया रहा, दिन भर धूप न निकलने से ठंड का असर ज्यादा बढ़ गया, जिससे बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि दिन भर सूर्य देव के दर्शन लोगों को नहीं मिल पाए, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दोपहर बाद कंपकंपी भरी ठंड का असर देखने को मिला। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक रहा।
विज्ञापन


बॉक्स
दुकान के बाहर मृत मिला युवक, ठंड से मौत की आशंका
रेलवे रोड पर सुबह दुकान के बाहर एक युवक का शव बरामद हुआ। करीब 35 वर्षीय युवक कंबल ओढ़े हुए था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो पाई, जिसके चलते पुलिस ने शव फिलहाल मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। सुभाष मंडी चौकी के जांच अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि युवक की मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा, लेकिन ठंड से भी उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बॉक्स

स्कूलों में भी की गई शरदकालीन छुट्टियां

घने कोहरे और बढ़ती सर्दी के चलते प्रदेश सरकार की ओर से शरद कालीन छुट्टियों का ऐलान भी कर दिया गया है। प्रदेश भर के स्कूली बच्चों को सर्दियों से परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से एक से 15 जनवरी तक छुट्टियों के आदेश जारी किए गए है, जिसके चलते सरकारी और प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे।



बॉक्स

सर्दी से गेहूं की फसल को फायदा : धर्मवीर

किसान धर्मवीर का कहना है कि सुबह के समय खेतों में घना कोहरा देखने को मिल रहा, जिससे ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ी हैं। ठंड बढ़ने से गेहूं की फसल को ज्यादा फायदा होगा, जबकि मटर, आलू और टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों को ज्यादा ठंड से नुकसान पहुंचने की संभावना बनी रहती हैं, इसलिए सर्दी के मौसम में फसलों को ज्यादा मात्रा में पानी नहीं देना चाहिए, जिससे फसलों में तापमान का संतुलन बना रहेगा और फसलों को नुकसान होने की संभावना भी कम रहेगी।




बॉक्स

सर्दी में की गई लापरवाही घातक : डॉ. संजय शर्मा

डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि बढ़ती सर्दी से बचने के लिए गर्म पानी को थोड़े-थोड़े अंतराल पर पीना चाहिए, ताकि ठंड से बचाव किया जा सके। सर्दी के इस मौसम में ज्यादातर बच्चों और बुजुर्गों में खांसी जुकाम के लक्षण पाए जा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करना चाहिए। सर्दी के मौसम में की गई लापरवाही स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ स्वयं भी गर्म गुनगुना पानी पीना चाहिए।


बॉक्स

यह ट्रेनें रही देरी से



गाड़ी संख्या नाम देरी

12715 सचखंड एक्सप्रेस आठ घंटे तीन मिनट

12919 मालवा एक्सप्रेस 11 घंटे 17 मिनट
11077 झेलम एक्सप्रेस दो घंटे पांच मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस छह घंटे 17 मिनट

12006 कालका शताब्दी एक घंटा दो मिनट
12058 जनशताब्दी 54 मिनट
12920 मालवा एक्सप्रेस 18 मिनट
14034 जम्मू मेल एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट
14554 हिमाचल एक्सप्रेस तीन घंटे एक मिनट
14508 फाजिल्का दिल्ली एक्सप्रेस चार घंटे आठ मिनट
22430 पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटे आठ मिनट

बॉक्स
यह रेलगाड़ियां रही रद्द (अप डाउन)
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द
19411 साबरमत्ती एक्सप्रेस रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed