{"_id":"5740bb504f1c1b427cac7fa9","slug":"tractor-crush-the-bike-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौत
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 22 May 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मरचेहडी के नजदीक ट्रैक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल की भिड़ंत में बाइक चालक युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुुसार गांव मरचेहडी निवासी युवक रिंकू गांव कौलापुर की तरफ से मरचेहड़ी की ओर से आ रहा था। गांव के नजदीक स्थित पोल्ट्रीफार्म के पास सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। आमने सामने की टक्कर में मोटर साइकिल सवार रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। एक अन्य घटना में बाबैन शाहाबाद रोड पर एक सेंट्रो कार पेड़ से टकरा गई। बताया जा रहा है कि अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें गांव भवानी खेड़ा निवासी प्रिंस व गौरव घायल हो गए हैं। बाबैन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गाड़ी से बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन