फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Track suits distributed to 200 players on the death anniversary of volleyball player

Kurukshetra News: वॉलीबॉल खिलाड़ी की पुण्य तिथि पर 200 खिलाड़ियों को वितरित किए ट्रैक सूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Track suits distributed to 200 players on the death anniversary of volleyball player
कुरुक्षेत्र। अभिमन्युपुर गांव के खेल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार की पुण्य तिथि मनाई गई, जिसमें करीब 200 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए।सुनील कुमार खेल क्लब की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुख्यातिथि रहे जबकि अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एवं सुनील कुमार के भाई बलवान सिंह ने की।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री ने वॉलीबॉल, साइक्लिंग, कराटे व थ्रो बॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया, जिनमें महिला खिलाड़ी भी शामिल रही। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अभिमन्युपुर के युवा अनेक वर्षों से खेलों में अपनी प्रतिभा विश्व भर में दिखाते रहे हैं, जिन्होंने न केवल अपने गांव बल्कि प्रदेश व देश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल खिलाड़ी सुनील कुमार भी उनमें शामिल रहे हैं, जिनका वर्ष 2002 में एक हादसे में निधन हो गया था। उस समय भी वे डबवाली में आयोजित टूर्नामेंट से लौट रहे थे। उधर कार्यक्रम के दौरान सुनील कुमार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई तो उनसे प्रेरणा लेते हुए युवाओं को खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का भी आह्वान किया गया। इस दौरान कोच रवि कुमार, रजनी, शिव कुमार, सुनील कुमार, ऋषिपाल, राजीव कुमार, संदीप कुमार, प्रवीन कुमार, महाबीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed