फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists tasted Haryanvi food at the pavilion.

Kurukshetra News: पैवेलियन में पर्यटकों ने चखा हरियाणवी खान-पान का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Tourists tasted Haryanvi food at the pavilion.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से हरियाणा पैवेलियन सजाया गया जिसमें देश-विदेशों से आए पर्यटकों ने हरियाणवी खाण-पाण का स्वाद चखा।
विज्ञापन

हरियाणा पैवेलियन में एक ओर जहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों की ओर से स्वयं एवं भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं मीडिया चौपाल पर हरियाणा संस्कृति और गीता के संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक और हरियाणा पैवेलियन के संयोजक प्रो. विवेक चावला ने कहा कि पिछले दो वर्षाें की भांति हरियाणा पवेलियन में खान-पान के विभिन्न स्टॉल लगाए जाते रहे हैं लेकिन इस बार इन स्टॉलों पर विशेष तौर पर हरियाणवी खाण-पाण में सर्दियों में बनने वाले खाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का विशेष निर्वाहन कुलपति के निर्देशानुसार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed