फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists from India and abroad will be able to travel in electric buses: Saini

देश-विदेश से आने वाले पर्यटक कर सकेंगे इलेक्ट्रिक बसों में सफर : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Tourists from India and abroad will be able to travel in electric buses: Saini
कुरुक्षेत्र। बस को हरी झंडी देकर रवाना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब देश विदेश से आने वाले पर्यटक और स्थानीय नागरिक इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। दीपावली तक यात्रियों का इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर नि:शुल्क रहेगा। ये एलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक एवं एचसीबीएसएल के सीईओ सुजान सिंह, एचसीबीएसएल के सहायक सीईओ एवं हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त नियंत्रक अशोक बंसल, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जीएम रोडवेज शेर सिंह सहित मीडिया के साथियों के साथ गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली तक इलेक्ट्रिक बसों में यात्री नि:शुल्क सफर कर सकेंगे। ये इलेक्ट्रिक बसें अलग-अलग रूट पर चलाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में यात्री इलेक्ट्रिक बस सेवा का फायदा उठा सकेंगे। सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा और उसके आसपास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई-बसें खरीदने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 500 बसें और दिल्ली, गुरुग्राम व अन्य आसपास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसे होंगी। प्रदेश में विभाग की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

हरियाणा रोडवेज विभाग के महानिदेशक सुजान सिंह ने कहा कि बसों के लिए ज्योतिसर, पिहोवा, शाहाबाद, इस्माईलाबाद सहित चार रूट बनाए गए हैं। पिपली से ज्योतिसर के लिए दो बसों को संचालित किया जाएगा। रूट को जिला प्रशासन और केडीबी ने मिलकर तैयार किया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, एसडीएम शाश्वत सांगवान, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, जिला परिषद सीईओ शंभू राठी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। बस को हरी झंडी देकर रवाना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद

कुरुक्षेत्र। बस को हरी झंडी देकर रवाना करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed