फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tourists are getting information about their rights at the Geeta Mahotsav

Kurukshetra News: गीता महोत्सव में पर्यटकों को मिल रही अपने अधिकारों की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Tourists are getting information about their rights at the Geeta Mahotsav
कुरुक्षेत्र। गीता महोत्सव में मानवा​धिकार आयोग की ओर से लगाए गए स्टॉल पर लोगों को जानकारी देते
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटक लोककला का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच पर्यटकों को अपने अधिकार सुरक्षित करने की अहम जानकारी भी मिल रही है। इसके लिए मानव अधिकार आयोग उन्हें जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

पहली बार आयोग की तरफ से जागरूकता के लिए महोत्सव में स्टाॅल लगाई गई है। आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने एक सप्ताह पहले इसका उद्घाटन किया था और वे सोमवार को फिर पहुंचेंगे। उनका मानना है कि लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना आयोग का कर्तव्य बनता है। महोत्सव के दौरान लोगों को उनके हक और अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

स्टॉल पर तैनात सुनीता गोयल, कमल चौहान, मनजीत कुमार के मुताबिक कानूनी साक्षरता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकारों के बारे में पर्यटकों को जागरूक किया जा रहा है। आयोग की ओर से सामान्य तौर पर भी जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा, अभियान, और कानूनी सहायता के माध्यम से लोगों को उनके नागरिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों के बारे में शिक्षित भी किया जाता है जिससे वे अपने हक के लिए मजबूती से खड़े हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed