फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tough competition will be held in 150 seats of MSc Mathematics

एमएससी गणित की 150 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Tough competition will be held in 150 seats of MSc Mathematics
गणित जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एमएससी गणित की 150 सीटों में दाखिले के लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पिछले वर्ष के भांति इस सत्र में भी एमएससी गणित में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों में एक-एक सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभाग के अध्यक्ष एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि विभाग द्वारा द्विवर्षीय मास्टर डिग्री कोर्स व पीएचडी कोर्स चलाए जा रहे हैं। गणित विभाग की स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए हर साल देश भर से हजारों छात्र आवेदन करते हैं जो कि इस कोर्स की लोकप्रियता और रोजगारपरक होने का प्रमाण है। विभागाध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ ने बताया कि गणित विभाग द्वारा 26-28 अक्तूबर 2021 तक एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी रीसेंट एड्वांसेस इन सॉलिड मेकेनिक्स एंड सेस्मोलोजी का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके पूर्व भी यूजीसी/सीएसआईआर/डीएसटी/एनबीएचएम द्वारा वित्त पोषित कई अनुसंधान परियोजनाएं विभाग में सफलतापूर्वक पूरी की गई है। बताया कि विभाग का अपना प्लेसमेंट सेल भी है। गौरतलब हैं कि गणित विभाग के सभी पाठ्यक्रम शिक्षा जगत एवं उद्योग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को रोजगार मिलने में आसानी हो सके। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

लिस्ट---------------तारिख-----------------------फीस का भुगतान
-पहली लिस्ट-------24 सितंबर-------------------27 सितंबर तक
-दूसरी लिस्ट-------29 सितंबर-------------------01अक्तूबर तक
-तीसरी लिस्ट------04 अक्तूबर----------------- 06 अक्तूबर तक
-अंतिम लिस्ट------14 अक्तूबर------------------18 अक्तूबर तक
नोट:-एडिशनल सीट पर 21 अक्तूबर को लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed