{"_id":"682ce3633b8f0d5c8a0abae3","slug":"top-students-were-honored-in-dudhla-morthala-school-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135977-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: दुधला मोरथला विद्यालय में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: दुधला मोरथला विद्यालय में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
बाबैन। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के साथ
बाबैन। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूधला मोरथला में 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य आशा रानी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कक्षा 10वीं में कुमारी रेणु ने 88.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और 12वीं में अर्शदीप ने 89.2 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मित्तल ने कला संकाय में 88.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बलिंद्र सिंह ने कॉमर्स संकाय में 79 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में खुशी, रजनीश, उर्वशी, अंशुल, जशनदीप ने पंजाबी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्राध्यापिका सुशील कुमारी ने 100 में से 100 अंक प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को 500 रुपये की राशि देकर प्रोत्साहित किया।
प्राध्यापक महेश कुमार, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, प्राध्यापिका नीलम, गीता आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य आशा रानी ने बताया कि 10वीं में कुल 80 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें से 18 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट हासिल की। 10वीं में ही 55 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। 12वीं के कुल 71 विद्यार्थियों में से 13 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक लेकर मेरिट में हासिल की और 48 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।