फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tomorrow the peg of Geeta Jayanti festival will be erected in Jayaram Vidyapeeth

Kurukshetra News: जयराम विद्यापीठ में कल गढ़ेगा गीता जयंती महोत्सव का खूंटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow the peg of Geeta Jayanti festival will be erected in Jayaram Vidyapeeth
कुरुक्षेत्र। पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर के तट पर स्थित श्री जयराम विद्यापीठ परिसर में भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव गीता जयंती महोत्सव का आयोजन भव्य कार्यक्रमों के साथ होगा।
विज्ञापन

श्री जयराम विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, अध्यात्म, स्वास्थ्य, योग, गो संरक्षण, कन्या शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य एवं श्री जयराम विद्यापीठ के संस्थापक ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से पिछले करीब साढ़े तीन दशकों से हर वर्ष गीता जयंती महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व भगवान श्री राम के परम भक्त वीर हनुमान का आहवान किया जाता है और विद्यापीठ में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है।
विज्ञापन

सिंगला ने बताया कि 30 नवंबर को परंपरा के अनुसार परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों व ब्रह्मचारियों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गीता जयंती महोत्सव कार्यक्रमों एवं पंडाल के लिए भूमि पूजन किया जाएगा। इस दौरान ही महोत्सव का खूंटा भी गाढ़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed