फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Toll plaza workers stopped the car of a woman suffering from cancer, even after collecting toll

टोल प्लाजा कर्मी ने टोल वसूलकर रोकी कैंसर पीड़ित मरीज की कार, मरीज की जान आई आफत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Toll plaza workers stopped the car of a woman suffering from cancer, even after collecting toll
कुरुक्षेत्र। टोल प्लाजा का दृश्य। - फोटो : Kurukshetra
नेशनल हईवे पर गांव थाना गुजरान टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक कैंसर पीड़ित महिला की कार रोककर उसकी जान का आफत में डालने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने सीएम विंडो, खेलमंत्री संदीप सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जुरासी कलां निवासी कुलवंत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी हरविंद्र कौर को गले का कैंसर है तथा डॉक्टरों ने उसे सांस देने के लिए उसके गले में पाइप लगाए हुए हैं। गत दिवस वह कार में अपनी पत्नी के साथ दवाई लेकर कैथल से अपने गांव की ओर जा रहा था। थाना गुजरान टोल प्लाजा पहुंचने पर कार पर लगे फास्ट टैग से ऑटोमेटिक टोल कट गया। जैसे ही उसने टोल प्लाजा को पार करना चाहा तभी सामने खड़े कर्मी ने अचानक से उनकी कार के आगे बैरियर लगाकर उसकी कार को रोक लिया था। आरोप है कि उक्त कर्मी ने उससे दूसरी लाइन से वापस आने के लिए बहस करने लगा, जबकि उसने फास्ट टैग से कटने के बाद फोन पर आए मैसेज को भी कर्मी को दिखाया था, लेकिन कर्मी उसे दोबारा से दूसरी लाइन से टोल पार करने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान उसकी पत्नी को सांस लेने में परेशानी होनी लगी, लेकिन कर्मी अपनी जिद पर अड़ा रहा और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान उसकी पत्नी के गले में पाइप में खून आने लगा, जिसे देखकर उक्त कर्मी ने उनको जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की गाइडलाइंस के अनुसार एंबुलेंस और मरीज वाली किसी भी गाड़ी से टोल की वसूली नहीं की जा सकती है, बल्कि ऐसे में टोल प्लाजा को अपनी एंबुलेंस देकर उनकी सहायता करनी होती है।

उधर, टोल प्लाजा के मैनेजर बृजपाल ने बताया कि कार चालक वीआईपी लाइन से टोल प्लाजा पार कर रहा था, जिसे सामने खड़े कर्मी द्वारा रोका गया था। हालांकि बाद में कर्मी ने गाड़ी चालक को जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed