फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Toll for heavy vehicles increased at Thana toll plaza, while car rates remain unchanged.

Kurukshetra News: थाना टोल प्लाजा पर भारी वाहनों का टोल बढ़ा, कारों की दरें जस की तस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Toll for heavy vehicles increased at Thana toll plaza, while car rates remain unchanged.
पिहोवा। हिसार-अंबाला हाईवे पर गांव थाना के पास ​स्थित टोल प्लाजा। संवाद
पिहोवा। कुरुक्षेत्र के समीप एनएच-152 स्थित थाना टोल प्लाजा पर 14 जुलाई से संशोधित टोल दरें लागू हो गई हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से जारी नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन सहित छोटे वाहनों के टोल शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि विभिन्न श्रेणी के भारी व्यावसायिक वाहनों के टोल में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन


नई दरों के अनुसार कार, जीप और वैन का एकल यात्रा शुल्क पहले की तरह 90 रुपये तथा एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस का 145 रुपये रहेगा। दो एक्सल वाले ट्रक और बस का टोल 300 से बढ़ाकर 310 रुपये, तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहनों का 325 से 335 रुपये, चार से छह एक्सल वाले वाहनों का 470 से 485 रुपये तथा सात या उससे अधिक एक्सल वाले वाहनों का टोल 570 से बढ़ाकर 590 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


वापसी यात्रा (24 घंटे के भीतर) के शुल्क में भी संशोधन किया गया है। कार, जीप और वैन का शुल्क 135 रुपये ही रहेगा, जबकि अन्य श्रेणियों के व्यावसायिक वाहनों के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। मासिक पास की दरों में भी संशोधन किया गया है। कार, जीप और वैन के 50 एकल यात्राओं वाले मासिक पास का शुल्क 2950 से बढ़ाकर 3040 रुपये कर दिया गया है। स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन मालिकों के लिए 20 किलोमीटर दायरे का मासिक पास भी 350 रुपये से बढ़ाकर 360 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख बदलाव

-कार, जीप और वैन का एकल यात्रा शुल्क 90 रुपये, कोई बदलाव नहीं।
-एलसीवी, एलजीवी और मिनी बस का शुल्क 145 रुपये, कोई बदलाव नहीं।
-दो एक्सल ट्रक और बस : 300 से 310 रुपये।
-तीन एक्सल वाहन : 325 से 335 रुपये।
-चार से छह एक्सल वाहन : 470 से 485 रुपये।
-सात या अधिक एक्सल वाहन : 570 से 590 रुपये।
-स्थानीय गैर-व्यावसायिक मासिक पास : 350 से 360 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed