फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Told importance of time management to students

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को समय प्रबंधन का बताया महत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Told importance of time management to students
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में अध्ययन तकनीक और समय प्रबंधन विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के डीन (छात्र कल्याण) प्रो. दीक्षित गर्ग ने कहा कि समय के अनुसार और उसके अनुरूप जीवन को जीना सफल जीवन की ओर अग्रसर होना है। जो व्यक्ति निर्धारित समय पर निर्धारित कार्य को करना सीख लेता है, वह जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर कर आसानी से सफलता की ओर बढ़ने लगता हैं।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति द्वारा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में आरटीएल जेईसीआरसी जयपुर के निदेशक मुकेश अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर विद्यार्थियों की जीवन शैली के बारे में अपने विचार साझा करते हुए विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

चित्रा खंडेवाल ने विद्यार्थियों के साथ पढ़ने की विभिन्न तकनीकों के बारे में अपने विचार साझा किए। इस मौके पर केयू डीन (छात्र कल्याण) डॉ. शुचिस्मिता, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. श्वेता राठी, डॉ.चंद्रशेखर, डॉ.थानसिंह, डॉ. रामकुमार, डॉ. मनोज सिंह, सरोज, संतकुमार, नीरू, डॉ. आरडी शर्मा, सचिन अग्रवाल, सहस सत्संगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed