{"_id":"635edf952ab57524da4e62af","slug":"today-will-be-decided-who-will-be-in-the-election-fray-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1259407158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा तय, कौन रहेगा चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा तय, कौन रहेगा चुनाव मैदान में
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद से लेकर ब्लॉक समिति, सरपंच व पंच पदों के लिए चुनावी मैदान में कौन टिकेगा, यह सोमवार को स्पष्ट होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची जिला प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी। इससे पहले नामांकन पत्र दोपहर तीन बजे तक वापस लिए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है।
बता दें कि नौ नवंबर को पंचायत समिति व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 12 नवंबर को सरपंच और पंच चुने जाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। यदि किसी जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए दोबारा मतदान होता है तो वह 12 नवंबर को करवाया जाएगा।
वहीं किसी सरपंच व पंच पद के लिए दोबारा मतदान होता है तो वह 14 नवंबर को होगा। सरपंच व पंच पद के नतीजे उसी दिन चुनाव के बाद घोषित कर दिए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के नतीजे सभी चरणों का चुनाव पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।