{"_id":"6afb635268cc1cd2420cdb9b","slug":"government-procurement-of-paddy-is-complete-now-basmati-arrivals-will-begin-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-164150-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकारी धान की खरीद पूरी, अब बासमती की होगी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकारी धान की खरीद पूरी, अब बासमती की होगी आवक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी में धान की सफाई करते श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सरकारी धान खरीद का सीजन खत्म होने के बाद अब जिले की अनाज मंडियों में बासमती धान की आवक किसानों के लिए खुशखबरी लेकर आने लगी है। शुरुआत में ही बासमती और 1121 किस्म के धान के भाव पिछले साल के मुकाबले करीब एक हजार रुपये प्रति क्विंटल तक अधिक मिल रहे हैं। बासमती के भाव छह हजार रुपये प्रति क्विंटल पार जाने की उम्मीद से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
पिछले साल बासमती का भाव करीब साढ़े चार हजार रुपये तक रहा था। वहीं, इस बार बेहतर दाम मिलने से किसानों को फसल से अच्छा मुनाफा होने की आस जगी है। उधर, जिले की मंडियों में एक माह 27 दिन तक चली सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब खरीदे गए धान का उठान जारी है।
जिले में धान की सरकारी खरीद 29 सितंबर को शुरू हुई थी। इस बार पूरे सीजन में कुल 9 लाख 13 हजार 59 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जबकि पिछले साल 10 लाख 862 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। इस तरह पिछले साल के मुकाबले इस बार 87 हजार 803 मीट्रिक टन कम धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खरीदे गए धान में से अब तक करीब 99 प्रतिशत यानी नौ लाख दो हजार 781 मीट्रिक टन धान का उठान किया जा चुका है। वहीं, किसानों को उनकी फसल के बदले 2195 करोड़ 68 लाख रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। खरीद पूरी होने के बाद अब मंडियों में बासमती धान की आवक बढ़ने की उम्मीद है।
-- -- -- -
बासमती के अच्छे भाव से किसानों को राहत
आढ़ती जगतार काजल ने कहा कि इस बार किसानों को बासमती धान के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव हो सकता है। पिछले सीजन के मुकाबले शुरूआत में ही बेहतर भाव से किसानों के चेहरे पर खुशी है। भाव इसी तरह बने रहते हैं तो उन्हें धान की फसल से बेहतर मुनाफा मिल सकेगा।
-- -- -
1121 किस्म का धान भी कर रहा मालामाल
किसानों को इस बार 1121 किस्म का धान भी मालामाल कर रहा है। फिलहाल इसका भाव 5300 रुपये तक चल रहा है जबकि बारीक किस्म में ही 1509 धान का भाव 4500 रुपये तक है। पिछले साल के मुकाबले दोनों के भाव एक हजार रुपये तक अधिक है। थानेसर आनजमंडी में धान लेकर पहुंचे किसान अर्जन सिंह का कहना था कि इस बार उम्मीद जगी है कि किसानों को लागत पूरी होगी तो कुछ बच भी पाएगा।