फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today is the last chance to register for the Fit India Quiz

फिट इंडिया क्विज 2022 के लिए पंजीकरण करवाने का आज अंतिम अवसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to register for the Fit India Quiz
कुरुक्षेत्र। प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र । फिट इंडिया अभियान के दूसरे चरण में युवाओं में स्वस्थ रहने की अलख जगाने के उद्देश्य से लाखों युवाओं को साथ जोड़ने का लक्ष्य भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरियाणा प्रदेश में भारतीय खेल प्राधिकरण सोनीपत की कार्यकारी निदेशिका ललिता शर्मा के मार्गदर्शन में सभी निजी व राजकीय स्कूलों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस क्विज प्रतियोगिता के लिए 15 नवंबर 2022 तक ऑन लाईन प्रणाली, फिट इंडिया डॉट एनटीए डॉट एसी डॉट इन पर पंजीकरण करवाया जा सकता है।
विज्ञापन

साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच ने यह जानकारी दी। उन्होंने जिले के सभी निजी व राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आज के आधुनिकतम दौर में देश की भावी पीढ़ी बच्चों को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश में फिट इंडिया अभियान के दूसरे चरण में फिट इंडिया का आगाज किया जा रहा है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति 15 नवंबर तक अपना पंजीकरण ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करवा सकता है। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को तीन करोड़ 25 लाख रुपये की राशि के पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। इसमें प्रथम रर्नअप राष्ट्रीय राउंड, दूसरा रर्नअप राउंड, यूटी चैंपियनशिप, एनटीए के बाद राज्य स्तरीय क्वालिफायर, शिक्षकों, प्रिंसिपल और अभिभावकों को भी क्विज प्रतियोगिता का हिस्सा बनाया जाएगा। इस शेड्यूल को बकायदा सभी स्कूलों तक पहुंचाया गया है। इसके लिए साई की तरफ से कुछ नोमिनल फीस 50 रुपए प्रति विद्यार्थी भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed