{"_id":"614f79338ebc3efd1447bfcd","slug":"today-30-thousand-600-candidates-will-give-written-examination-kurukshetra-news-knl844273123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सत्र में आज 30 हजार 600 परीक्षार्थी देंगे उप निरीक्षक की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सत्र में आज 30 हजार 600 परीक्षार्थी देंगे उप निरीक्षक की लिखित परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आज सुबह और सायं के सत्र में महिला और पुरुष उप निरीक्षक की लिखित परीक्षा होगी। जिले में कुल 30 हजार 600 परीक्षार्थी उप निरीक्षक की परीक्षा देंगे। सुबह 9 बजे से 10.30 बजे तक के सत्र के लिएथानेसर, पिहोवा और शाहाबाद में कुल 60 सेंटर बनाए गए हैं।
इन केंद्रों में कुल 16600 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे और सायं 3 बजे से 4.30 बजे तक के सत्र में थानेसर और शाहाबाद में कुल 51 सेंटर बनाए गए हैं और इन सेंटरों में 14000 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीसी अखिल पिलानी ने परीक्षा को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, डीएसपी सुभाष कुमार, परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा को लेकर कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के थानेसर, पिहोवा और शाहाबाद में लिखित परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में केवल ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को जाने की इजाजत होगी और कोई भी पुलिसकर्मी और एजेंसी के कर्मचारी को सेंटर के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और आई कार्ड ले जाने की इजाजत होगी। सभी की तलाशी ली जाएगी। इतना ही नहीं स्टाफ के सदस्यों को भी आई कार्ड के साथ अंदर जाने की इजाजत होगी। इसके साथ आयोग के नियमानुसार पेपर शुरू कराना है और जो भी आदेश दिए गए हैं उनका सख्ती से पालन करना होगा। अगर किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि पेपर खत्म होने के बाद ड्यूटी देने वाले शिक्षक को पूरी सावधानी के साथ काम करना होगा। इसके साथ सभी परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले जैमर को शुरू किया जाएगा।
डीएसपी सुभाष कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने भी कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डीपीसी विनोद कौशिक, नगराधीश हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।