{"_id":"68167893b86cf64c2a004c1b","slug":"today-1815-students-will-appear-for-neet-at-seven-examination-centers-in-the-district-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-135201-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आज 1815 विद्यार्थी देंगे नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर आज 1815 विद्यार्थी देंगे नीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित होगी, जिसमें 1815 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। जबकि दिव्यांग परीक्षार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त मिलेगा और वे शाम छह बजे तक परीक्षा दे सकेंगे।
प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रों पर सख्त निर्देशों के तहत कई वस्तुओं के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। इनमें स्टेशनरी आइटम जैसे पाठ्य सामग्री, पेंसिल बॉक्स, स्केल, इरेजर, लेखन पैड, प्लास्टिक पाउच, केलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रिक पेन या स्कैनर शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, पेजर, स्मार्ट वॉच, खाद्य वस्तुएं, पानी की बोतल जैसे मेटलिक और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगी।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल रोल नंबर और वैध पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में हथियार ले जाना प्रतिबंधित रहेगा, साथ ही बिना पहचान पत्र के किसी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके अतिरिक्त केंद्रों के 500 मीटर के भीतर स्थित फोटोकॉपी की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था का देखते हुए धारा 163 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा :
जिला नोडल अधिकारी एसडीएम अमन कुमार ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सातों परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात रहेगा। इसके साथ ही सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा होगी।