फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Today, 16 places will be put in the district to protect against corona

जिले में आज 16 जगह लगाई जाएगी कोरोना से बचाव की डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Today, 16 places will be put in the district to protect against corona
कोरोना की तीसरी संभावित लहर से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभाग शेड्यूल के अनुसार शहर, गांव, डेरे सहित अस्पताल में वैक्सीनेशन का कार्य कर रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से मेगा वैक्सीनेशन अभियान और प्रतिदिन जारी शेड्यूल के अनुसार लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है, ताकि कोरोना के इस संक्रमण से जिले के अंतिम व्यक्ति को वैक्सीनेशन किया जा सके।
विज्ञापन

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा ने कहा कि एक सितंबर को एलएनजेपी अस्पताल में कोवॉक्सीन और कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी। इसके साथ ही सीएचसी पिहोवा, सीएचसी मथाना और कृष्णा नगर गामड़ी में कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। गंगहेड़ी सरकारी स्कूल, सीएचसी मथाना, सीएचसी बारना, सीएचसी किरमिच, सीएचसी लाडवा, सीएचसी टाटका, फतेहगढ़ चम्मूकलां, सीएचसी झांसा, बकाना एडब्ल्यूसी, कीर्ति नगर सरस्वती अकादमी के साथ-साथ पॉली क्लीनिक सेक्टर-4 सहित 16 जगह में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, राहत की बात यह है कि कोरोना के मामले लगातार कम हो जा रहे हैं। जिले में केवल तीन ही सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं। जिले में आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1249 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें आरटी पीसीआर के 1157 और रैपिड एंटीजन के 92 सैंपल शामिल हैं। मंगलवार को केवल एक व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर हैं। अब तक जिले में चार लाख 70 हजार 357 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21766 कोविड मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और कुरुक्षेत्र में सिर्फ तीन ही कोविड पॉजिटिव मरीज सक्रिय हैं। सीएमओ ने कहा कि अभी तक लिए गए 493617 में से 470357 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.38 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.49 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक 22125 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 21766 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। अब तक कोरोना पॉजिटिव 356 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय तीन मरीज अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद नायब सैनी ने किया सीएचसी लाडवा का निरीक्षण
सांसद नायब सिंह सैनी और पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टीका लगवाने पहुंचे लोगों से बातचीत की। सांसद सैनी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना कोरोना की संभावित तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए नागरिक ही सबसे बड़ा योगदान दे सकते है। जब प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करेगा तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र जिला को कोरोना की संभावित तीसरी लहर की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा। कोरोना का प्रकोप भले ही कम हो गया है, लेकिन अभी पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी का प्रकोप भले ही कुरुक्षेत्र में कम हो गया है, लेकिन यह बीमारी अभी भी खत्म नहीं हुई है। इसलिए अभी भी सभी को पूरी एहतियात बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed