फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   To repay the loan, the woman kept five lakh rupees in the cupboard of the house, theft

उधार चुकाने के लिए महिला ने घर की अलमारी में रखे थे पांच लाख रुपये, चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
To repay the loan, the woman kept five lakh rupees in the cupboard of the house, theft
पिहोवा। दीवान कॉलोनी स्थित मकान से चोर गेट की जाली तोड़कर अलमारी से पांच लाख रुपये चुरा ले गए। मकान मालिक ने पड़ोसी को उधारी चुकाने के लिए अलमारी में नकदी रखी थी। अलमारी में जेवर, घड़ियां और अन्य कीमती सामान भी रखा था, जिसे चोरों ने छुआ तक नहीं। महिला अपने मकान में अकेली ही रहती है। उसका पति और बेटा-विदेश में हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया तथा शिकायत पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास से सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा पुलिस को दी शिकायत में महिला मनजीत कौर वासी दिवान कॉलोनी ने कहा कि उसका पति व बेटा विदेश में रहते है। वह घर पर अकेली ही होती है। उसके घर पर मिस्त्री काम कर रहे हैं। उसने घर पर करीब पांच लाख रुपये अलमारी में रखे हुए थे। उसने अपने पड़ोसी से भी रुपये उधार लिए थे तथा पत्थर वाले का भी भुगतान करना था। रात को वह अपने घर को ताला लगाकर अपने कमरे में सो गई थी। इसी दौरान चोर गेट की जाली तोड़कर दरवाजे की कुड़ी खोलकर अंदर घुस आए और अलमारी में रखे पांच लाख रुपये चोरी करके ले गए। अलमारी की चाबी अलमारी में ही लगी हुई थी। सुबह उसे गेट की जाली तोड़ी हुई मिली तो उसने अलमारी की जांच की, जिसमें से पैसे चोरी हो गए थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed