{"_id":"66c29098c8e71cd0aa010507","slug":"to-provide-free-travel-to-the-sisters-180-roadways-buses-are-running-on-long-and-local-routes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-122802-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बहनों को निशुल्क सफर कराने के लिए रोडवेज की 180 बसें भर रही लंबे व लोकल रूटों पर फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बहनों को निशुल्क सफर कराने के लिए रोडवेज की 180 बसें भर रही लंबे व लोकल रूटों पर फर्राटा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज विभाग की ओर से 180 बसें रूटों पर उतारी गई हैं, इनमें कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की 130 और पिहोवा सब डिपो की 50 बसें शामिल है। लोकल रूटों पर महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए लोकल रूटों पर भी बसों को बढ़ाने का प्रयास डिपो की ओर से किया गया है। साथ ही रोडवेज प्रशासन की ओर से अन्य ड्यूटियों पर लगे चालकों व परिचालकों को रूटों पर जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
कुरुक्षेत्र, पिहोवा के बस अड्डों व चौकों के लिए रोडवेज विभाग की ओर से 60 के करीब कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इनमें 30 के करीब निरीक्षक व उप निरीक्षक शामिल हैं। जबकि 30 चालक व परिचालक भी मैदान में उतारे गए हैं। रोडवेज कर्मचारी सफर के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर्व के लिए महिलाओं के लिए फ्री सफर किया गया है, जो कि रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हो चुका है और सोमवार को रात 12 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान महिलाओं के साथ 15 साल तक का बच्चा भी निशुल्क सफर कर सकता है, जिसके लिए महिलाओं को किसी भी तरह का भुगतान नहीं करना होगा।
महिलाओं को नहीं होने दी जाएगी परेशानी : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि 180 बसों को लोकल व लंबे रूटों पर उतारा गया है। महिलाओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए 60 के करीब कर्मचारियों की ड्यूटियां पिपली, लाडवा, कुरुक्षेत्र, थानेसर व पिहोवा बस अड्डे पर लगाई गई है, ताकि महिलाओं को सफर में किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा अन्य कार्यों पर ड्यूटियां दे रहे चालक परिचालकों को भी रूटों पर जाने के आदेश जारी किए गए हैं।