फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Till 23rd May you can apply for admission in UG program of colleges.

Kurukshetra News: काॅलेजों के यूजी प्रोग्राम में दाखिले के लिए 23 तक कर सकते हैं आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Till 23rd May you can apply for admission in UG program of colleges.
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिलेभर के 13 कॉलेजों में करीब नौ हजार सीटों पर दाखिलों के लिए पंजीकरण करने के लिए अंतिम तिथि 23 जुलाई है, जिसमें विद्यार्थी रिक्त सीटों पर आवेदन कर विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ दाखिला ले सकते हैं। इससे पहले विभाग की ओर से 25 जून तक की आवेदन की अंतिम तिथि दी गई थी और फिर बढ़ाकर 30 जून तक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए मौका दिया गया था, जिसके बाद दाखिला प्रक्रिया शुरु हो गई। तीन राउंड में दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विभाग की ओर से पोर्टल खोला गया है, जिसमें दाखिले के लिए विद्यार्थी 23 जुलाई तक विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ दाखिला ले सकते हैं।
इससे कई ऐसे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, जिनके दस्तावेजों में किसी तरह की कमी के कारण वे अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे और जिन विद्यार्थियों का मनपसंद कोर्स की सूची में नाम नहीं आया था, वे रिक्त रही सीटों पर आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे लेकिन इसमें विद्यार्थियों को 23 जुलाई तक पंजीकरण कर कॉलेज में जाकर दाखिला लेना होगा। उसके बाद 24 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क बढ़ता जाएगा, जिससे विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

अभी तक भगवान परशुराम कॉलेज, डीएवी कॉलेज पिहोवा, राजकीय कॉलेज भेरियां पिहोवा, दयानंद कॉलेज थानेसर, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद, राजकीय कॉलेज चम्मू कलां, इशरजोत डिग्री कॉलेज, इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा और राजकीय कन्या कॉलेज पलवल, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या कॉलेज लोहार माजरा, द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र और मनीष पपनेजा मेमोरियल एसडी गर्ल्स कॉलेज ईस्माइलाबाद सहित सभी संस्थानों में यूजी की उपलब्ध सीटों में से 80 से 90 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं, जो विद्यार्थी किसी कारणवश रह गए हैं उनके लिए मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूजी कोर्स में विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का मौका : नीरज
भगवान परशुराम कॉलेज के दाखिला समन्वयक डॉ. नीरज वशिष्ठ का कहना है कि रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थी 23 जुलाई तक विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ आवेदन कर यूजी कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद 24 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन 100 रुपये विलंब शुल्क बढ़ता जाएगा, जिसमें विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर 30 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे में उन विद्यार्थियों के लिए बड़ा मौका है, जो किसी वजह से दाखिला नहीं ले पाए थे।

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल। संवाद

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed