संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सेजल ने भाषण दिया। विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा एवं शिव तांडव की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों के लिए कैंडल डेकोरेशन, कक्षा चौथी से छठी तक के लिए दीया डेकोरेशन एवं थाली डेकोरेशन, कक्षा सातवीं से नौवीं तक के छात्रों के लिए वॉल हैंगिंग एंड क्ले मोल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक ईश्वर सिंह, उपाध्यक्ष रेखा देवी व प्रधानाचार्या गीता शर्मा ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका रजनी शर्मा ने किया।