{"_id":"5e0cf6c38ebc3e87975ad07f","slug":"three-train-cancel-to-creat-problem-passanger-kurukshetra-news-knl172089127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब वे निर्माण कार्य : तीन ट्रेने रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब वे निर्माण कार्य : तीन ट्रेने रद्द होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री ।
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नये साल के पहले दिन बुधवार को तीन रेल गाड़ियां रद्द की गई है और तीन का रूट बदलने के साथ पांच ट्रेनें सवा घंटे से तीन घंटे की देरी से चली। बुधवार को अपने गंतव्य के लिए कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंचे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसर बुधवार को दिल्ली-अंबाला अप एंड डाउन रेल लाइन पर शाहाबाद और मोहड़ी के बीच सब वे निर्माण का कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य की वजह से बुधवार को सुबह पौने 11 बजे से शाम पौने चार बजे तक डाउन और अप लाइन रेल ट्रैफिक बंद रहा। इस बीच कुरुक्षेत्र जंक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रही। बता दें कि इस रूट पर रेलगाड़ी संख्या 12460-12459 अमृतसर नई दिल्ली-अमृतसर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 74994-74993 अंबाला कुरुक्षेत्र डीएमयू एवं रेलगाड़ी संख्या 64546-64545 अंबाला कुरुक्षेत्र अंबाला पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया। वहीं कुछ रेलगाड़ियों का रूट बदला गया। इनमें रेलगाड़ी संख्या 22429 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट एक्सप्रेस का रूट रोहतक-जाखल-धूरी-लुधियाना के मार्ग से गई। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 22430 पठानकोट दिल्ली एक्सप्रेस का रूट बदल कर लुधियाना-धूरी-जाखल-रोहतक किया गया, रेलगाड़ी संख्या 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का रूट इस दौरान अंबाला-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा से किया गया। उक्त रेलगाड़ियों के रद्द एवं रूट बदलने के साथ कुछ गाड़ियां देरी से चली। इनमें रेलगाड़ी संख्या 22492 जम्मूतवी-इंदौर एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से चलेगी, जबकि रेलगाड़ी संख्या 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 12549 दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस 2-2 घंटे की देरी से चलेंगी। इनके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12926 अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस को अंबाला मंडल में 90 मिनट तक रोकने के बाद चलाया गया। इसी तरह से रेलगाड़ी संख्या 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच ढाई घंटे तक रोककर चलाया, जबकि रेलगाड़ी संख्या 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस को नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र के बीच सवा घंटे तक रोककर चलाया गया।
सहारनपुर जाने के लिए तीन घंटे किया इंतजार : हाजिल लेक
यात्री हाजिललेक ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र जंक्शन पर पिछले तीन घंटों से रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें यहां सूचना मिली कि सहारनपुर जाने वाली ट्रेन रद्द है। उन्होंने पहले ही करनाल से सहारनपुर की टिकट बुक करवा रखी है। लंबे समय तक यहीं इंतजार करना पड़ा।