फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three players from Dharmanagari in Commonwealth Games, Kurukshetra

कॉमनवेल्थ गेम्स में धर्मनगरी के तीन खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three players from Dharmanagari in Commonwealth Games, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड के बर्मिंघम में वीरवार से कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज होने जा रहा है। इन गेम्स धर्मनगरी के खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार, शाहाबाद की नवजोत व नवनीत हिस्सा ले रहे हैं।
महिला हॉकी टीम का पहला मुकाबला 29 जुलाई को घाना (अफ्रीका) के साथ होगा। इस मैच को जीतने के लिए हॉकी खिलाड़ी खूब अभ्यास कर रही हैं। दो बार ओलंपिक खेल चुकी नवजोत कौर के पिता सतनाम सिंह ने बताया उनकी टीम हौसले के साथ लबरेज है। यह टीम की जीत की निशानी है। भारतीय हॉकी टीम मजबूत चट्टान की तरह इन खेलों में उतरेगी और आशातीत परिणाम लेकर आएगी। इस समय टीम की प्रत्येक खिलाड़ी का ध्यान अभ्यास पर है।
विज्ञापन

नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह ने बताया कि वीडियो कॉल पर नवनीत से बात हुई थी। उसने बताया था कि टीम का टारगेट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतना है। इसे साकार करने के लिए टीम का प्रत्येक खिलाड़ी मेहनत कर रहा हैं। वह इतिहास रचने के लिए बेताब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र के पिता मलखान सिंह ने बताया कि सुरेंद्र ने अथक मेहनत और लगन से पूरी दुनिया में नाम कमाया है। सुरेंद्र ने छह साल की उम्र से ही अपने हॉकी जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2004 में हॉकी को हाथ में पकड़ा और हॉकी की एबीसी सीखना शुरू की। छह साल में अथक मेहनत और लगन के बाद सुरेंद्र ने मई 2010 में राई में स्कूल नेशनल 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके बाद उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नवजोत कौर की उपलब्धि
साल 2017 में एशिया कप में गोल्ड। साल 2018 में एशियन गेम्स में सिल्वर, कॉमनवेल्थ में चौथा स्थान तथा वर्ल्ड कप खेला। वर्ष 2019 में ओलंपिक क्वालीफाई और टोक्यो ओलंपिक खेला।
नवनीत कौर की उपलब्धि
साल 2013 में खेला जूनियर वर्ल्ड कप। साल 2017 में एशिया कप में गोल्ड। साल 2018 एशियन गेम्स में सिल्वर, कॉमनवेल्थ में चौथा स्थान और वर्ल्ड कप खेला। वर्ष 2019 में ओलंपिक क्वालीफाई और टोक्यो ओलंपिक खेला।

सुरेंद्र कुमार की उपलब्धि
2011 में जूनियर नेशनल गेम में हरियाणा की टीम में चयन। मई 2013 में मलयेशिया में हुई जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य। इसी साल हॉलैंड व बेल्जियम में टेस्ट सीरीज। 2016 में रियो ओलंपिक में चयन व खेले। 2017 में एशिया कप में गोल्ड मेडल। 2018 वर्ल्ड चैंपियन ट्रॉफी में रजत। इसी साल एशियन गेम में कांस्य व सीनियर वर्ल्ड कप में खेला। 2019 में ओलंपिक क्वालीफाई और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य विजेता टीम का हिस्सा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed