{"_id":"5f5939348ebc3e368d117e66","slug":"three-person-died-from-corona-235-found-positive-kurukshetra-news-knl436696101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित तीन मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 235 मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित तीन मरीजों ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, 235 मिले संक्रमित
विज्ञापन
भ्रूण जांच करते हुए आरोपी को रंगे हाथों काबू करने वाले इस्माईलाबाद पुलिस के तीन एएसआई, पीसीआर चालक व एक कुक कोरोना संक्रमित मिले है। जबकि जिलेभर में अलग-अलग स्थानों से कोरोना संक्रमित 235 नये मरीज सामने आए है। इसके अलावा शाहाबाद की गुरुनानक कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय, अजीत कॉलोनी बाबैन निवासी 60 वर्षीय और विष्णु कॉलोनी कुरुक्षेत्र निवासी 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छह डाक्टरों समेत 34 स्वास्थ्य कर्मचारी और स्टाफ के सदस्य कोरोना पाजिटिव मिले है। जिले में रोजाना औसतन तीन मौत हो रही है, जिले में बढ़ती मृत्युदर को कैसे कम किया जाए ? इसपर जिला प्रशासन ही नहीं स्वास्थ्य विभाग भी मंथन कर रहा है, लेकिन नाकाम साबित हो रहे हैं।
इस्माईलाबाद के जो तीन एएसआई व एक चालक कोरोना संक्रमित मिले हैं, वे भ्रूण लिंग जांच मामले के जांच अधिकारी 55 वर्षीय एएसआई आरोपी को पिहोवा कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर गए थे। वहां पर आरोपी का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद जांच अधिकारी एएसआई ने भी अपना टेस्ट करवाया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, तत्काल थाना प्रभारी भीमराज शर्मा ने सीएचसी झांसा की स्वस्थ विभाग की टीम से संपर्क साधा। 15 पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए थे, जिसमें 50 वर्षीय एएसआई, 55 वर्षीय एएसआई पीसीआर, 35 वर्षीय पीसीआर चालक तथा थाना की 35 वर्षीय प्राईवेट कुक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसके बाद इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 49 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 235 नए केस सामने आए है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1542 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अभी तक लिए गए 49801 में से 44267 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कहा कि कोरोना पाजिटिव 3 मरीज की मृत्यु हो गई है। जिले में दिसबर माह से लेकर अब तक कुल 3094 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 718 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 27 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। जिले में अब तक 2944 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। जिले में अब तक 59 मौत हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब तक 56 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत की पुष्टि की है। कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 1346 एक्टिव केस है।