{"_id":"60b28dff8ebc3e115626312f","slug":"three-peoples-died-by-corona-44-new-positive-case-found-kurukshetra-news-knl714710124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत, 44 नए केस आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत, 44 नए केस आए
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी शांत क्या हुई लोगों ने कोरोना संक्रमण को फिर से हलके में लेना शुरू कर दिया है। लोग इतने लापरवाह हो गए हैं कि बाजारों और सब्जी मंडियों में फिर से कोरोना गाइडलाइन की सरेआम धज्जियां उड़ाने लगे हैं। शनिवार सुबह से दोपहर एक बजे तक शहर के मेन बाजार, गोशाला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी के हजारों की भीड़ उमड़ी रही है। उधर, शनिवार को तीन महिलाओं की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं जिलेभर में अलग-अलग जगह से 44 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं, जबकि 91 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को मात देकर सकुशल वापस अपने घर पहुंचे। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा का कहना है कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से जंग जीतने वालों का तेजी से आंकड़ा बढ़ रहा है। अब तक 21483
में से 20396 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। कोरोना को हराने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कुरुक्षेत्र में कोरोना रिकवरी का आंकड़ा बढ़कर 94.94 फीसदी पर पहुंच चुका है। जिले में इस समय जिले में महज 776 मरीज ही एक्टिव है। इनमें से 42 मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल, 169 मरीजों को अन्य निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया है, जबकि 565 मरीजों को सामान्य लक्षण होने पर होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव गांव अजराना कलां निवासी 60 वर्षीय महिला, गांव तंगौरी निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला और गांव गढ़ी रोड़ान निवासी 26 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 311 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 350460 सैंपल एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 328091 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
नगर परिषद के एमई नवीन कुमार का कहना है कि बाजारों में अचानक लोगों की भीड़ उमड़ने की जैसे ही नगर परिषद के अधिकारियों को सूचना मिली थी। तभी नगर परिषद की टीम मौके पर गई। हालांकि तब तक पुलिस ने बाजार से भीड़ को इधर-उधर कर दिया था। आगे बाजार में भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए नगर परिषद की ओर से कृष्णा गेट पुलिस थाना प्रभारी को भी पत्र सौंपा गया है। भविष्य में भीड़ पर नियंत्रण किया जाएगा।