फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three people injured in head-on collision between canter and container

Kurukshetra News: कैंटर व कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in head-on collision between canter and container
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे-152 पर टबरा गांव के पास कैंटर व कंटेनर की आमने-सामने की टक्कर में कैंटर चालक सहित उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परमजीत सिंह निवासी नेपरा जिला पटियाला पंजाब ने शिकायत में बताया कि वह राजपुरा के पीयूष जिंदल का कैंटर करीब दो साल से चला रहा है। वह कैंटर में फ्लोर टाइल व केमिकल की थैलियां लेकर राजपुरा से भिवानी के लिए चला था।
विज्ञापन

कैंटर में उसके साथ जितेंद्र व साजिद खान भी मौजूद थे। टबरा के पास निर्माण कार्य चलने के कारण रास्ता वन-वे किया गया था। वे वन-वे पर उतरे तो पिहोवा की तरफ से आए कंटेनर ने सीधी टक्कर उनके कैंटर में मार दी, जिससे उनके कैंटर का पूरा केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में वह तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें राजपुरा के अस्पताल में दाखिल करवाया। शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed