फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three people including fake doctor caught in fetal examination

भ्रूण जांच में फर्जी डॉक्टर समेत तीन लोग दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three people including fake doctor caught in fetal examination
Three people including fake doctor caught in fetal examination - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र और कैथल की टीम ने बुधवार को छापामारी कर भ्रूण लिंग जांच करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने एक फर्जी डॉक्टर और शहर के एक निजी अस्पताल के एंबुलेंस चालक समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक प्रोब, 85 एमटीपी किट और 30 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. आरके सहाय ने बताया कि सिविल सर्जन कैथल को सूचना मिली थी कि कुरुक्षेत्र की एक कॉलोनी में भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। इसकी सूचना जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह दी। इस पर कैथल और कुरुक्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित की गई। टीम ने एक डिकोय का विष्णु कॉलोनी के एक मकान में किराए पर रह रहे निजी अस्पताल की एंबुलेंस चालक एजेंट सुखदेव सिंह से संपर्क कराया। एजेंट सुखदेव ने डिकोय से अल्ट्रासाउंड कराने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन

योजना के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार सुबह छह बजे डिकोय व उसके साथ आई एक अन्य महिला के साथ नए बस स्टैंड के निकट पहुंच गई। यहां डिकोय ने एजेंट सुखदेव सिंह से फोन पर संपर्क साधा तो उसने डिकोय को पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर स्थित श्रद्धानंद चौक पर बुलाया। डिकोय साथ आई महिला के साथ करीब सात बजे श्रद्धानंद चौक पर पहुंची। कुछ समय बाद ही एजेंट सुखदेव सिंह बाइक पर पहुंचा और डिकोय व महिला को बाइक पर बैठाकर विष्णु कॉलोनी स्थित घर पर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सहाय के मुताबिक वहां पहले से उपस्थित उत्तर प्रदेश के शामली वासी फर्जी डॉक्टर मोहम्मद नदीम ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से डिकोय की जांच कर गर्भ में लड़की होना बताया। जैसे ही अल्ट्रासाउंड कराकर डिकोय बाहर निकली तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को इशारा कर दिया। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दबिश देकर फर्जी डॉक्टर मोहम्मद नदीम और एजेंट सुखदेव को काबू कर लिया। पूछताछ में एजेंट सुखदेव सिंह ने गांव बलाही वासी तिलक राज को भी गिरोह में शामिल होना बताया, जिसने बुधवार सुबह एक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करके भ्रूण लिंग की जांच कराई थी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से दूसरे एजेंट तिलक राज को भी काबू कर लिया और उसकी निशानदेही पर सुखदेव सिंह के मकान से 85 एमटीपी किट बरामद कर ली। डॉ. सहाय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने फर्जी डॉक्टर मोहम्मद नदीम के पास से पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन, एक प्रोब बरामद करने के साथ-साथ 20 हजार रुपये बरामद किए हैं। वहीं, एजेंट सुखदेव सिंह के कब्जे से 10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी गई थी। थाना कृष्णा गेट प्रभारी कर्मबीर सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed