फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three people, including a minor, died and four were injured in separate accidents.

Kurukshetra News: अलग-अलग हादसों में नाबालिग सहित तीन की मौत, चार घायल

Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 06 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a minor, died and four were injured in separate accidents.
- गांव शादीपुर के पास कार ने तीन बाइक को मारी टक्कर, बहन को शगुन देकर लौट रहे पानीपत के सचिन की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अलग-अलग हादसों में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। होली पर हुए हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक हादसा गांव शादीपुर के पास हुआ, जहां एक कार ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार पांच लोग घायल हो गए जबकि करीब 18 साल के बजीदपुर के रहने वाले नमन पाल की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वह अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक पर सवार था और होली के त्योहार पर प्रिंस व गौरव दूसरी बाइक पर थे। तीसरी बाइक पर दो और दोस्त साथ थे। इसी दौरान एक कार आई और उसने उनकी मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद सभी को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर्व पर बहन के पास आए पानीपत के युवक की हादसे में मौत, बाइक ने मारी टक्कर



लाडवा। बकाली गांव के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सचिन कुमार (32) निवासी वार्ड-7 पानीपत का रहने वाला है, जो होली के अवसर पर यहां अपनी बहन को शगुन देने पहुंचा था। सचिन होली का शगुन देकर वापस पानीपत जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।

मनोज कुमार निवासी मेहरा ने पुलिस को बताया कि उसके भाई राहुल की शादी पानीपत की वंदना से हुई थी। उसके भाई का साला सचिन होली का त्योहार मनाने घर आया था। दोपहर का खाना खाने के बाद सचिन अपनी बाइक पर सवार होकर पानीपत के लिए निकला था। इसी दौरान बकाली गांव के पास पीछे से आई बाइक ने ओवरटेक करने की कोशिश में सचिन की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सचिन का बैलेंस बिगड़ गया। वह बाइक से उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी भी बाइक सहित खेतों में जा गिरा। सचिन को पहले लाडवा और एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर हालते के चलते उसे पीजीआई रेफर दिया गया। परिजन निजी अस्पताल ले गए जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।


------------------------------------------------------

माथा टेकने गए पिहोवा के श्रद्धालु ऊना में हुए हादसे का शिकार



पिहोवा। धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैडी और पीर निगाह में माथा टेकने गए शहर के नौ श्रद्धालु ऊना में कैंटर खाई में गिरने से हादसे का शिकार हो गए, वे पीजीआई चंडीगढ़ उपचाराधीन हैं।



यह हादसा बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। श्रद्धालु धार्मिक स्थल बाबा बड़भाग सिंह मैडी और पीर निगाह में माथा टेकने के बाद वापस लौट रहे थे। कैंटर पीर निगाह के नजदीक एक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और नीचे गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि कैंटर को कुरुक्षेत्र वासी साहिब सिंह चला रहे थे। सभी घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।



------------------------------

रेलवे ट्रैक पर मिला बच्चे का शव
शाहाबाद। करीब 12 वर्षीय एक बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव शाहाबाद-मोहड़ी के बीच ट्रैक पर बरामद हुआ। मृतक हर्ष पट्टी शहजादपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर था। हादसे का पता चलते ही परिवार शोक में डूब गया। परिजन का कहना है कि हर्ष अकेले ही इधर-उधर घूमता रहता था। उन्हें अंदेशा नहीं था कि वह इस तरह हादसे का शिकार हो जाएगा। वे उसकी तलाश करते हुए मोहड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो शव बरामद हुआ, जिसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed