फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three out of four deep freezers lying broken in the mortuary, dead bodies are rotting.

Kurukshetra News: शवगृह में खराब पड़े चार में से तीन डीप फ्रीजर, सड़ रहे शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Three out of four deep freezers lying broken in the mortuary, dead bodies are rotting.
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां रखे डीप फ्रीजर खराब हो चुके हैं, जिस कारण शव को अंदर खुले में रखना पड़ रहा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैलने लगी है साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों समेत कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है। हालांकि सीएमओ की ओर से जल्द ही फ्रीजर की व्यवस्था करने का दावा किया गया है, मगर इस दौरान तक लावारिस शवों को सुरक्षित कैसे रखा जाएगा। इसके लिए अस्पताल के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अस्पताल के पास चार डीप फ्रीजर है। इसमें से केवल एक फ्रीजर ही चालू हालत में है, जबकि तीन फ्रीजर खराब पड़े हैं। इस कारण शवगृह में शवों को सुरक्षित रखना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हाे रहा है। अब शवों को फ्रीजर में रखने की बजाय स्ट्रेचर पर रखा जा रहा है। गर्मी के कारण शव जल्दी ही गलने-सड़ने लगते और उनमें से दुर्गंध आने लगती है। इस कारण शवगृह में पास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

शवगृह में पड़े सभी फ्रीजर वर्षों पुराने हो चुके हैं, जिस कारण अक्सर ही खराब रहते हैं। हालांकि फ्रीजर खराब होने पर अस्पताल प्रशासन की ओर से ठीक भी कराए जाते हैं, मगर प्रशासन उनको ठीक कराने के बजाय बदलने पर जोर दे रहा है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से जल्द फ्रीजर अंबाला से लाने के दावे भी किए जा रहे हैं, मगर बुधवार को रामनवमी पर अवकाश होने पर फ्रीजर का आना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक और कर्मचारी भी परेशान
इन हालात के चलते शव में कार्यरत कर्मचारी बेहद परेशान है, क्योंकि उन्हें शवों की देखरेख के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में शवों की बेकदरी भी हो रही है, जबकि शवगृह के हालात भी दयनीय बने हुए हैं। हालांकि विभाग की ओर से शवगृह को दूसरे भवन में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। विभाग की ओर से बगल में ही एक कमरे में मरम्मत का काम चल रहा है।


जल्द आ जाएगा एक फ्रीजर
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी से बातचीत करेंगे। अंबाला से डीप फ्रीजर मंगाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आज या कल में यह फ्रीजर पहुंच जाएगा वहीं खराब पड़े फ्रीजर की मरम्मत का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed