फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three named including Sarpanch for using caste related words

Kurukshetra News: जाति बोधक शब्द बोलने के आरोप में सरपंच समेत तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Three named including Sarpanch for using caste related words
कुरुक्षेत्र। जाति बोधक शब्द बोलने के आरोप में पुलिस ने मौजूदा सरपंच समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति बोधक शब्द कहे। थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी इंद्रा कॉलोनी मुर्तजापुर ने बताया कि उनके गांव में गुरुद्वारा साहिब का निर्माण कार्य चल रहा है। कॉलोनी वासियों ने गुरुद्वारे में उसे कमेटी में प्रधान नियुक्त किया हुआ है। 29 अगस्त की रात नौ बजे के करीब वह गुरुद्वारा साहिब के गेट को ताला लगा रहा था तभी गांव का ही कुलदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंच गया, जिसने आते ही उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन दोनों ने उसे जाति बोधक शब्द बोलना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने सरपंच को भी कॉल करके मौके पर बुला लिया। सरपंच ने भी आते ही उसके साथ गाली गलौज करते हुए जाति बोधकशब्द कहे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed