फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three named for assault and threatening to kill

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 3 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three named for assault and threatening to kill
पुलिस ने मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कतलाहरी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसने और उसके भाई प्रदीप कुमार ने करीब तीन मरले जगह गांव के अंदर उसके मकान के पास चाचा सोहन लाल से खरीदी थी। उन्होंने चाचा को इस बारे में भुगतान कर दिया था। इस जमीन की खरीद करने पर उसके चाचा और चाची सहमत नहीं थे। वे उन्हें हमेशा गालियां देते थे। बीते दिन उसका चाचा व चाची ने उसके साथ गाली गलौज की। थोड़ी देर बाद उसका चचेरा भाई अमरीक और चाची मलकीत कौर हाथ में डंडा व ईंटें लेकर आए। जब वह काम के लिए घर से निकला तो उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी पत्नी घर से बाहर आई तो आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि शोर मचाया तो कुछ लोग मौके पर आ गए और उन्होंने बीच बचाव किया। आरोपी अपने हथियारों सहित भाग गए और उसे जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed