फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three more buses join the Roadways fleet, will now ply on local routes

Kurukshetra News: तीन और बसें रोडवेज बेड़े में शामिल, अब लोकल रूटों पर भरेंगी फर्राटा

Sun, 29 Sep 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Sep 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Three more buses join the Roadways fleet, will now ply on local routes
कुरुक्षेत्र। अब रोडवेज बसों के बेड़े में बढ़ोतरी होने से लोकल रूटों पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो में तीन बसों को शामिल किया गया है, जिससे अब बसों की संख्या बढ़कर 135 हो गई है, जबकि पहले डिपो के पास 132 बसें थी। इन बसों में आठ एसी बसें, आठ मिनी और 119 सामान्य बसें शामिल है।
विज्ञापन


डिपो के बेड़े में शामिल की गई यह तीन बसें जल्द लोकल रूटों पर फर्राटा भरती नजर आएगी। इसके लिए डिपो की ओर से तैयारियां भी की जा रही हैं। इन बसों के लोकल रूटों पर चलने से लोगों का सफर आरामदेह तो होगा ही साथ ही लोकल रूटों पर आ रही दिक्कतें भी कम होगी। बसों की कमी के चलते पिछले लंबे समय से कई लोकल रूटों पर बसों की कमी देखी जा रही थी, लेकिन अब इन बसों के आने से कई लोकल रूटों पर बस चलने की आस जगी है। लोकल रूटों पर बसों को बढ़ाया जा सके, इसके लिए डिपो की ओर से कई महीनों पहले रोडवेज निदेशालय से पत्राचार भी किया गया था।
विज्ञापन


बॉक्स
सफर आरामदेह होने की उम्मीद : मुकेश कुमार
-------

मुकेश कुमार का कहना है कि लोकल रूटों पर बसें बढ़ने से यात्रियों का सफर आरामदेह होगा। कई लोकल रूटों पर बसों की कमी देखी जा रही थी। अब लोकल रूटों पर बस बढ़ने की आस जगी है। लोकल रूटों पर कई गांव पड़ते है, सुबह के समय बसों में काफी भीड़ देखने को मिलती थी, जिससे सफर में दिक्कत भी होती थी, लेकिन अब बसों के आने से सफर आरामदेह होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
तीन बसों को बेड़े में किया गया शामिल : बहादुर सिंह
-----
ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि डिपो के बेड़े में तीन बसों को शामिल किया गया है, अब डिपो के पास 135 बसें हो गई हैं।
इन बसों को लोकल रूटों पर चलाने की तैयारी की जा रही है। इन बसों के चलने से लोकल रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। लोकल रूटों पर बस बढ़ाने की प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed