फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three more accused of theft from house arrested

Kurukshetra News: घर से चोरी करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:02 AM IST
विज्ञापन
Three more accused of theft from house arrested
पिहोवा। तीन महीने पहले घर में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में पुलिस रवि गोचर निवासी कैथल, गुरवीर सिंह उर्फ बीरू व अंकित उर्फ सागर निवासी पिहोवा के साथ एक महिला सहित छह आरोपियों को पकड़ चुकी है। इन तीन आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा जेवर व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

थाना सदर में 13 मार्च को दर्ज शिकायत में बलविंद्र सिंह निवासी कलसा ने बताया था कि 12 मार्च को उसका भाई गुरमीत सिंह अपने परिवार के साथ दवा लेने करनाल गया हुआ था। उसी रात समय करीब डेढ़ बजे उसे अपने भाई के घर से शोर सुनाई दिया। उसने घर में झांककर देखा तो तीन युवक चोरी कर रहे थे। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए थे। जांच से पता चला कि चोर घर से नकदी, गहने व विदेशी मुद्रा चुराकर भाग गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 14 मार्च अखिलेश पासवान निवासी पिहोवा, जगदीश व महिला सुमन हाल निवासी तिलक कॉलोनी पिहोवा को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चांदी के गहने व वारदात में प्रयोग बाइक हुई थी। अदालत के आदेश से तीनों आरोपियों को कारागार भेज दिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपी गुरवीर सिंह, रवि गोचर व अंकित को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जिला जेल से गिरफ्तार किया। जेवर व बाइक की बरामदगी के बाद अदालत के आदेश से आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed