फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Three more accused of firing in crop harvesting dispute arrested

Kurukshetra News: फसल काटने के विवाद में फायरिंग करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three more accused of firing in crop harvesting dispute arrested
पिहोवा। पांच महीने पहले रुआं गांव में विवादित जमीन से फसल काटने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले पुलिस आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी पिहोवा, गुरदीप उर्फ काला निवासी नखडोली जिला अंबाला व अमनदीप सिंह उर्फ अमन निवासी खरखड़ा जिला कैथल सहित नौ आरोपियों को पकड़ चुकी है। आगामी जांच में पुलिस ने तीन और आरोपी जसबीर, गुरदीप और अमन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

थाना सदर में एक नवंबर को दर्ज शिकायत में दर्शन लाल निवासी रुआं ने बताया था कि उसका गांव के ही जोगिंद्र सिंह व सलिंद्र सिंह के साथ करीब नौ एकड़ जमीन को लेकर अदालत में केस चल रहा है। इस जमीन में उसने धान लगा रखा था। जिसे काटने का अधिकार अदालत ने उसके हक में किया था। 23 अक्तूबर को तहसीलदार पिहोवा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उस दिन पुलिस की मौजूदगी में करीब डेढ़ एकड़ से ही धान काटा गया था। उसके बाद आरोपियों ने खेत में पानी छोड़ दिया था। जब वह 31 अक्तूबर को फसल काटने गया तो आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हथियारों से हमला कर दिया था। आरोपियों ने दो-तीन राउंड फायरिंग भी की थी। इस हमले में दो लोग जख्मी भी हुए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए सीआईए-एक ने एक नवंबर को आरोपी अभिषेक सिंह व दुष्यंत निवासी फरल जिला कैथल, विनय सहारन निवासी घराड़सी, पवनदीप निवासी अमृतसरिया फार्म पिहोवा व सलिंद्र सिंह निवासी रुआं और छह जनवरी को आरोपी मोलड़ व जोगिंद्र सिंह निवासी रुआं को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed